स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. संजय गोयल और डॉ. दीपक वर्मा ने संस्था के डॉक्टर से की मारपीट, भोजन में उपयोग वाली छुरी एवं कांटे से किया प्राणघातक हमला, पीड़ित डॉक्टर ने सुपेला थाने में की शिकायत

त्वरित ख़बरें/ भोजन में उपयोगी छुरी एवं कांटे से किया हमला, पीड़ित डॉक्टर ने सुपेला थाने में की शिकायत

भिलाई12 जनवरी / त्वरित ख़बरें/   स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल रामनगर के डायरेक्टर द्वारा अस्पताल में ही कार्यरत डॉक्टर दीपक कोठारी के साथ आज दोपहर को स्वयं के चेंबर में बुलाकर जमकर मारपीट की गई। दोपहर भोजन के दौरान हाथ में पकड़े हुए कांटे एवं छुरी से भी डॉक्टर पर हमला किया। इस दौरान उनका साथ अस्पताल के ही दूसरे डॉक्टर संजय गोयल के द्वारा दिया गया। डॉ दीपक कोठारी के द्वारा यह आरोप लगाए गए हैं । डॉक्टर के द्वारा इस घटना की लिखित शिकायत सुपेला थाने में की गई है।

डॉ दीपक द्वारा की गई लिखित शिकायत में उल्लेखित किया है कि वह इस संस्थान में पिछले 7 वर्षों से कार्यरत हैं। आज एक बैठक और चर्चा के नाम पर अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. दीपक वर्मा और डॉ. संजय गोयल ने स्वयं के चेंबर में बुलाया और जब चर्चा चल रही थी, डॉक्टर वर्मा एवं डॉ गोयल के द्वारा दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया और फिर डॉ कोठारी को मुक्कों से मारना शुरू कर दिया। डॉ. दीपक वर्मा ने गाली-गलौज और मुक्कों से शुरुआत की और उसके बाद डॉ. संजय गोयल ने भी मुक्कों से मारना शुरू कर दिया। डॉ. दीपक वर्मा इस हद तक पहुंच गये कि उन्होंने भोजन में इस्तेमाल किए जाने वाले छुरी और कांटे से मारा। इस घटना की उनके द्वारा लिखित शिकायत सुपेला थाने में की गई है साथ ही डॉक्टर कोठारी के द्वारा डॉक्टर बिरादरी से अपील की है कि वे ऐसे कृत्यों की कड़ी निंदा करें और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। पूर्व में भी डॉ संजय गोयल के द्वारा साथी डॉक्टर को मारने एवम प्रताड़ित करने का मामला सामने आया था l स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल रामनगर के डायरेक्टर द्वारा अपने ही साथी डॉक्टर के साथ मारपीट, गाली गलौज,दुर्व्यवहार निंदनीय हैं l आने वाला समय बताएगा पुलिस प्रशासन ऐसे प्राणघातक हमला करने वाले डॉ संजय गोयल एवम डॉ वर्मा पर क्या सख्त कार्यवाही करती हैं l