खुज्जी विधायक भोलाराम साहू पहुंचे चांदो संकुल स्तरीय बालकीड़ा प्रतियोगिता में

त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

छुरिया। खुज्जी  विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला ग्राम चांदो  संकुल स्तरीय   बाल क्रीड़ा  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खुज्जी विधायक भोलाराम साहू थे,साथ में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नरेश शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य कांति भंडारी ,जिला कांग्रेस कमेटी के सयुक्त महामंत्री गिरधारी साहू, शरद चंद्राकर , अगनू साहू , जनपद  सदस्य देव पेंद्रो ,जनपद सदस्य ओम प्रकाश पड़ोती , ग्राम सरपंच पुरन साहू ,कामता प्रसाद साहू , चंद्रभान साहू के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

संकुल संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बालक एवं बालिकाओं वर्ग हेतु विभिन्न खेल स्पर्धा रखी गई।दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद ,रिले रेस, गोली चम्मच रेस, आलू दौड़ ,सुरीली कुर्सी आदि खेल शामिल रहा।

 विधायक भोलाराम  साहू को बैच , प्रतीक चिन्ह , श्रीफल भेटकर स्वागत सम्मान किया गया।विधायक भोलाराम साहू ने कहा की खेलकूद को बढ़ावा देने प्राइमरी स्तर तक खेल की प्रतिभा को निखारने  का प्रयास किया जा रहा है।जिससे राज्य और देश में खेल के माध्यम से प्रतिभागी अपनी पहचान बना सके।खेल कूद  के साथ बच्चों के बीच गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त भी होनी चाहिए,इससे शारीरिक,बौद्धिक विकास हो सके। साहू ने आगे कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं।खेल में भी हमारे बच्चे आगे चलकर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे ,इसलिए सभी बच्चे मेहनत से खेलते हुए आगे बढ़े।इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण , एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।