8 ग्राम पंचायत में होगा विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया जायेगा

त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

     मोहला । विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत 6 जनवरी को 8 ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जायेगा। विकास खंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत सिंघाभेड़ी व ग्राम पंचायत परसाटोला में सुबह 9 बजे से एवं ग्राम पंचायत रैनुटोला व ग्राम पंचायत कुदुरघोड़ा में दोपहर 2 बजे से शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार विकासखंड मानपुर के ग्राम पंचायत मांडरी में 9 बजे से एवं ग्राम पंचायत दिघवाड़ी में 2 बजे से शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार विकास खंड मोहला के ग्राम पंचायत मरकाटोला धो. में 9 बजे से एवं ग्राम पंचायत पांडरवानी में दोपहर 2 बजे से शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में विभिन्न विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। शिविर में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित किया जायेगा।