दुर्ग। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन समारोह के माध्यम से धन्यवाद ज्ञापित करने का कार्यक्रम सुनिश्चित किया है। बुधवार को दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में संगठन की संभाग स्तरीय बैठक में संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह की तैयारियों व अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने बताया कि आगामी 6 जनवरी शनिवार को दुर्ग में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश सरकार के मंत्रियों का आगमन होगा।
6 जनवरी के बाद दुर्ग संभाग की सभी 20 सीटों में संपन्न विधानसभा चुनाव की समीक्षा बैठक शुरू होगी। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधित करने के काम में तेजी लाने और राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व घर-घर जनता से संपर्क के साथ 22 जनवरी का दिन हर्षोल्लास से मनाने की कार्ययोजना बनाई गई। बैठक के बाद भाजपा के नेताओं ने कार्यक्रम के लिए अलग-अलग स्थलों का अवलोकन किया। आज हुई बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक और जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने किया। आभार प्रदर्शन भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने किया। बैठक में दुर्ग, भिलाई, बेमेतरा, बालोद, राजनांदगांव, कवर्धा, मानपुर मोहला, खैरागढ़ जिले के प्रमुख भाजपा नेता शामिल हुए, जिसमें प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्षों में दुर्ग से जितेंद्र वर्मा, बेमेतरा से ओम प्रकाश जोशी, बालोद से कृष्णकांत पवार, राजनांदगांव से रमेश पटेल, कवर्धा से अशोक साहू, मानपुर मोहला से मदन साहू, खैरागढ़ से झम्मन साहू, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा, ललित चंद्राकर, दीपेश साहू, ईश्वर साहू, पूर्व विधायक रमशीला साहू, जागेश्वर साहू, लाभचंद बाफना, भोजराज नाग, उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर रवि शंकर सिंह, राजेंद्र कुमार पाध्ये, दिलीप साहू, नटवर ताम्रकार, अलका बाघमार, अरविंदर खुराना, कांतिलाल जैन, योगेंद्र सिंह, प्रेमलाल साहू, पवन शर्मा, बोधन यादव, रोहित साहू, अमिता बंजारे, मनोज मिश्रा, दीपक चोपड़ा, नीलेश अग्रवाल, मनोज सोनी राजा महोबिया, राकेश दुग्गड, रजनीश श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह राजपूत, कांतिलाल बोथरा, शिव चंद्राकर, अजय तिवारी, राजेश ताम्रकार उपस्थित रहे।