बीएसपी की डीआईसी अनिर्बान दासगुप्ता ने विभिन्न विभागों में गए और कार्मिकों का हौसला बढ़ाते हुए नववर्ष की बधाई देते हुए सुरक्षित कार्य करने के लिए प्रेरित किया। डीआईसी दासगुप्ता ने कर्मियों से सुरक्षा नियमों एवं मानदंडों का पालन करते हुए, सुरक्षित रूप से कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने शून्य दुर्घटना के साथ उत्पादन के आगामी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए, कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करने की भी अपील की।
डीआईसी ने इस्पात भवन, यूनिवर्सल रेल मिल, आरएसएम और आरटीएस, एमडब्ल यूआरएम और बार एंड रॉड मिल, टीएंडडी, आरएमडी एंड कॉस्ट कंट्रोल, स्टील मेल्टिंग शॉप-3, आरसीएल, आईएंडए, पीएंडबीएस, पर्यावरण प्रबंधन और पीईएम, ब्लास्ट फर्नेस, सिंटर प्लांट-2, सिंटर प्लांट-3, एलडीसीपी एंड ओर हैंडलिंग प्लांट, कोक ओवन, स्टील मेल्टिंग शॉप-2 एवं आरइडी सहित कई विभाग गए। संयंत्र भ्रमण करने वाली टीम, अब शेष विभागों का भ्रमण 3 जनवरी को करेगी। 2 जनवरी को डायरेक्टर इंचार्ज ने प्लांट के विभिन्न विभागों में जाकर कर्मियों को सुरक्षित कार्य के लिए प्रेरित किया। डीआईसी ने सेफ्टी ऑडिट शेड्यूल जारी किया गया इसके पहले एक जनवरी को डीआईसी ने इस्पात भवन परिसर में सुरक्षा ध्वज फहराकर सुरक्षा जागरूकता माह का शुभारंभ किया।
सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए उन्होंने सभी कर्मचारियों से सुरक्षित कार्य करने का आग्रह किया। साथ ही सेफ्टी ऑडिट शेड्यूल जारी किया। ने कहा कि संयंत्र मे विभिन्न विभागों एवं परियोजनाओं के क्षेत्र में कार्यरत सभी नियमित एवं ठेका श्रमिकों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जाए, ताकि संभावित दुर्घटना को टाला जा सके। उन्होंने सभी कर्मचारियों से सुरक्षित कार्य प्रणाली के प्रोटोकॉल को अपनाते हुए हर क्षेत्र में सुरक्षित कार्य करने की अपील की।