8 ग्राम पंचायत में होगा विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन

त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

 विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आज 8 ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। विकास खंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत हितागुटा, व ग्राम पंचायत चिल्हाटी में सुबह 9 बजे से एवं ग्राम पंचायत थुहाडबरी व ग्राम पंचायत ओटेबांधा में दोपहर 2 बजे से शिविर का आयोजन किया गया। इसी प्रकार विकासखंड मानपुर के ग्राम पंचायत मदनवाड़ा में 9 बजे से एवं बसेली में 2 बजे से शिविर का आयोजन किया गया। इसी प्रकार विकास खंड मोहला के ग्राम पंचायत पाटनवाड़वी में 9 बजे से एवं ग्राम पंचायत पाटनखास में दोपहर 2 बजे से शिविर का आयोजन किया गया।

          विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला नोडल अधिकारी  हेमंत ठाकुर, जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहकर हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया। मोहला अंतर्गत आयोजित शिविर में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री कंचना वाल्दे, मानपुर अंतर्गत आयोजित शिविर में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  मोहम्मद हनीश खान, अंबागढ़ चौकी अंतर्गत आयोजित शिविर में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रियंवदा रामटेके सहित जिला एवं विकासखंड स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।