भिलाई स्टील प्लांट में हादसा ; रॉ मटेरियल डिपार्टमेंट में लगी भीषण आग , वेल्डिंग करने के दौरान हुआ यह हादसा

त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

भिलाई । दुर्ग जिले के भिलाई इस्पात संयंत्र में लौह उत्पादन के लिए बनाए गए रा मटेरियल विभाग में गुरुवार सुबह आग लग गई। आग लगने की घटना के बाद सभी कर्मचारी वहां से बाहर निकल गये। किसी जानमाल की हानि की खबर नहीं है।

भिलाई इस्पात संयंत्र में लौह उत्पादन के लिए बनाए गए रा मटेरियल डिपार्मेंट में सुबह आग लग गई। यहां पर करीब 35 कर्मचारी अधिकारी काम कर रहे थे। आग लगने का कारण रा मटेरियल मिक्सिंग के लिए बने बंकर के ऊपर कहीं से आयल का लीकेज था। जिस ओर ध्यान नहीं दिया गया और यहीं पर वेल्डिंग के कार्य शुरू कर दिया गया। वेल्डिंग की चिंगारी की वजह से आग लग गई। बीएसपी के फायर ब्रिगेड द्वारा आग बुझाने का कार्य किया गया। प्रबंधन की उच्च अधिकारी भी घटेनास्थल पर पहुंच गए।