राजनांदगांव। ग्राम जोशीलमती (गैंदाटोला) मे सत्यम मानस मंच एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में दो दिवसीय मानस गान सम्मेलन का आयोजन आगामी 30 दिसंबर को शुभांरभ होगी। आयोजक समिति के चित्रांगन साहू ने बताया कि दो दिवसीय मानस सम्मेलन के तहत 30 दिसंबर को मुक्ता महिला मानस परिवार जोशीलमती, वेद श्रवण मानस परिवार पलांदुर, मोर संग चलव मानस परिवार जयसिंहटोला, गंगा मानस परिवार टेकापार, संगम मानस परिवार बल्देवपुर, राम किंकर मानस परिवार करमदा, नौनिहाल मानस परिवार मारू टोला, प्रज्ञा मानस परिवार पुरी बठेना की मंडली अपनी प्रस्तुति देगी। इसी तरह से 31 दिसंबर को नवज्योति महिला मानस परिवार जोशीलमती, बाल संस्करण मानस परिवार बेलमाड बालोद, गंधर्व मानस परिवार भानु प्रतापपुर, झन भुलव मां बाप ल मानस परिवार मोखा, पुन्नी के चंदा मानस परिवार देवपुरा, बाल गोपाल मानस परिवार सुकतरा, झन भुलव मां बाप ला मानस परिवार तेलिनबांधा, पुष्पांजलि महिला मानस परिवार दर्रीपार, बस्तरिया मानस परिवार गंभरी अपनी प्रस्तुति देगी ।
आयोजक समिति के अध्यक्ष गोवर्धन साहू, रेखराम साहू उपाध्यक्ष, भूपेंद्र गंजीर कोषाध्यक्ष, गोपाल साहू सचिव, राजकुमार साहू सहसचिव, सदस्यगण चित्रांगन साहू, मोहन साहू ,अलख साहू, विवेकानंद, नकुल साहू, कुम लाल साहू, किशन साहू, खैरदास साहू, राधे लाल पटेल, गुलशन निषाद, प्रकाश साहू, हिरदे चंद्र, ईश्वर साहू, नुकेश साहू, नेहरू साहू, भुलऊ पटेल, धनंजय साहू, होल्कर, प्रेम कुमार, मेहर सिंह, चेतन कोचे, चोवाराम, शिवकुमार चंद्र ,डॉ .रिकेश, भूषण पटेल,राधे राम, अणेश उइके, टेमन साहु, तुकेश आदि ने कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां आरंभ कर दी है। कार्यक्रम में मंच संचालिका लक्ष्मी राठी छुरिया होंगे एवं 2 जनवरी को ग्राम जोशीलमती में मंडई मेला का आयोजन रखा गया है रात्रि में रंगारंग खल्लारी वालों का छत्तीसगढ़ी नाच कार्यक्रम रखा गया है ।उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया ।