किसान श्री टिकूराम निषाद त्वरित प्रक्रिया में बताया बोनस राशि से बहू को उपहार में देंगे जेवर-सामग्री

त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

     

बेमेतरा :-  भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज 25 दिसंबर सोमवार को सुशासन दिवस के रूप में मनायी गयी। इस मौके पर ज़िले के किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में धान बेचने वाले कृषकों के लम्बित बोनस 232 करोड़ 21 लाख  66 हज़ार रुपये की राशि का आन लाइन भुगतान किया गया। ज़िले के नवागढ़ के ग्राम घठोली के किसान  टिकूराम निषाद को धान बोनस की राशि 65160 रुपये बैंक खाते में आये । 

 मंत्री  दयाल दास बघेल ने उन्हें धान बोनस राशि वितरण प्रमाण पत्र सौपा। किसान  टिकूराम निषाद ने त्वरित प्रक्रिया देते हुए बताया कि वह बकाया बोनस राशि की आस छोड़ चुके थे। आज मुख्य मंत्री   विष्णुदेव साय ने आस पूरी की। मिली बोनस राशि से बहू के लिए ज़रूरी ज़ेवर.सामग्री ख़रीद कर उसे उपहार में देंगे।  उन्होंने  राज्य सरकार और मुख्य मंत्री का आभार प्रकट किया। वही रनबोड़ के किसान झंडीराम को 45120 रुपये बोनस राशि मिली ।उन्होंने ज़रूरी काम में राशि उपयोग करने की बात कही।