खुज्जी विधायक भोलाराम साहू आदिवासी कंवर समाज महोत्सव मे शामिल हुए

त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

छुरिया। खुज्जी विधायक भोलाराम साहू बेलरगोंदी में आदिवासी कंवर समाज महासभा राजनांदगाव में जिला स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचकर जनमानस को संबोधित करते हुए  साहू जी ने कहा की आदिवासी कवर समाज एक बहुत बड़ा समाज है जो हमेशा एकता रहता हैं, एकता में बहुत बड़ा ताकत हैं । विधायक जी ने आगे   कहा कि  एक अंगूर का भाव जब रहता हैं जब ओ गुच्छा में रहता है और अगर ओ वहा से टूट जाय तो उनका भाव कम हो जाता हैं उसी प्रकार हमारा महत्व जब है जब हम समाज में संगठन में एक साथ है इसीलिए हमेशा संगठन में परिवार में एक साथ रहे। इस अवसर पर  जिला पंचायत सदस्य रामछतरी चंद्रवंशी ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राज कुमारी सिन्हा ,मनोज सिन्हा , राम साहू,  राजू सिन्हा , पुरन नेताम ,चंद्रिका वर्मा ,रोशन साहू  ,लेख चंद वर्मा ,रोशन साहू  समाज प्रमुख, गांव के प्रतिष्ठित बंधुजन, जनमानस  बड़ी संख्या में  उपस्थित रहे।