तमिलनाडु में सेक्स चेंज करवाकर लड़की से लड़का बने एक शख्स ने अपनी सहेली को मौत के घाट उतार दिया। पहले उसने अपनी पार्टनर को जंजीर से बांधा और फिर काटा और उसके बाद जिंदा जला दिया।
चेन्नई - : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शख्स ने अपनी सहेली पर पेट्रोल छिड़क कर उसे जिंदा जला दिया।पहले उसने अपनी पार्टनर को जंजीर से बांधा और फिर काटा और उसके बाद जिंदा जला दिया। जानकारी के अनुसार, जिस शख्स ने इस वारदात को अंजाम दिया वो खुद भी लड़की थी। लेकिन उसने अपनी सहेली से शादी करने के लिए सेक्स चेंज करवा लिया था। वारदात के खुलासे के बाद से इलाके में सनसनी है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि ट्रांसमैन ने लड़की के साथ ऐसा बदला लेने की नीयत से किया।
तमिलनाडु में सेक्स चेंज करवाकर लड़की से लड़का बने एक शख्स ने अपनी सहेली को मौत के घाट उतार दिया। पहले उसने अपनी पार्टनर को जंजीर से बांधा और फिर काटा और उसके बाद जिंदा जला दिया।
बर्थडे से एक दिन पहले मिलने बुलाया था
पुलिस के मुताबिक 24 दिसंबर को नंदिनी का बर्थडे था। 23 दिसंबर को वेत्रिमारन ने उसे फोन किया और बर्थडे सरप्राइज के बहाने मिलने के लिए बुलाया। दोनों ने एकसाथ शॉपिंग की, फिर तांबरम के पास स्थित एक अनाथालय भी गए। इसके बाद वेत्रिमारन ने नंदिनी को घर तक छोड़ने को कहा।
रास्ते में सुनसान जगह पर वेत्रिमारन ने नंदिनी से फोटो क्लिक कराने को कहा। इसी दौरान वेत्रिमारन ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और ब्लेड से उनकी गर्दन, हाथ पर ताबड़तोड़ वार किए और पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
दोस्त से शादी करने के लिए सेक्स चेंज करवाया
पुलिस ने बताया कि 26 साल की आरोपी पंडी माहेश्वरी मदुरै के एक स्कूल में नंदिनी के साथ पढ़ती थी। बाद में दोनों चेन्नई आ गए और साथ ही एक IT कंपनी में काम करने लगे। पंडी, नंदिनी से प्यार करने लगी थी। उससे शादी करने के लिए पंडी ने सेक्स चेंज करवाया और वेत्रिमारन बन गया।
हालांकि, नंदिनी ने उसके बाद भी उससे दोस्ती बनाए रखी। एक दिन वेत्रिमारन ने नंदिनी को शादी के लिए प्रपोज किया, लेकिन उसने मना कर दिया। नंदिनी ऑफिस में किसी और के साथ रिलेशनशिप में थी। इन्हीं बातों से नाराज होकर वेत्रिमारन ने नंदिनी का मर्डर कर दिया।
अधजली लाश मिली
आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने नंदिनी की अधजली लाश थलंबूर से बरामद की। 27 साल के ट्रांसमैन वेत्रिमारन को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।