अम्बागढ चौकी । केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं इसका लाभ लेने वाले हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी देने विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम खुर्सीपार व ढाढूटोला पहुंची। लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं मोदी की गारंटी के तहत आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला गैस योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को जानकारी प्रदान किया गया। साथ ही किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 3 लाख तक बिना गारंटी के लोन दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम मे राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू,अरुण यादव जिला पंचायत सदस्य,श्रीमती योगमाया साहू जनपद सदस्य,श्रीमती तीजन मानिकपुरी जनपद सदस्य,प्रियमवदा रामटेके जनपद सीईओ,गुलाब गोस्वामी भाजपा मंडल अध्यक्ष, गया दास साहू महामंत्री भाजपा,बोहरन सिंह ठाकुर सरपंच खुर्सीपार, जगदीश निषाद सचिव,विनोद कश्यप प्राचार्य,,एस के धिवर बीईओ, कुंभ लाल साहू समाजसेवी,गौ करण साहू उप सरपंच,सधराम सिंह सलामे ग्राम पटेल,प्रभु दास मारकंडे,दशरथ तोपसे,रज्जू राम तोपसे आदि उपस्थित थे।