अंबागढ़ चौकी। ग्राम पंचायत कौडुटोला में विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू थी।
मुख्य अतिथि श्रीमती गीता घासी साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते दिनों मे विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया है। प्रधानमंत्री न केवल जनहित में योजनाएं बनाते हैं, बल्कि योजना का लाभ आम जनता तक पहुंचे यह भी सुनिश्चित करते हैं। गरीब एवं जरूरतमंदों को आगे बढ़ाने के लिए केन्द्र सरकार समर्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के समय देश के नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा की। उनके मार्गदर्शन में कोविड के दो टीके बनाये गए और दूसरे देशों को भी दिये। प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण योजना की अवधि बढ़ाई है। गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ जनता को 5 किलो अतिरिक्त चावल प्रदान किया जा रहा है। मोदी की गारंटी में हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रावधान किया जा रहा है। उन्हें हर वर्ग से सरोकार है।उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सभी घरो तक पहुंचकर गरीब एवं जरूरतमंदों को केन्द्र शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य करें। भारत सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाएं आम जनता से जुड़ी हुई है। ऐसी महत्वपूर्ण योजनाओं को लोगों तक पहुंचाकर उन्हें लाभान्वित करना है। ताकि पात्र हितग्राही वंचित न हो। उन्होंने आगे कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लक्ष्य के साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ हुआ है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती गीता घासी साहू , विशेष अतिथि श्रीमती योगमाया साहू, परमिला नेताम सरपंच, श्रीमती तीजन बाई मानिकपुरी जनपद सदस्य ,सुंदरी बाघमारे जनपद सदस्य, कुंजलता हरमुख भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष, प्रिंयमवदा रामटेके जनपद सीईओ, कविता गुरले जनपद सदस्य, वनिता मारगाये, गया दास साहू , मदन साहू ,भारत भूषण, चुनू राम साहू, संजय जनबंधु, पांडुरंग सुटे, छन्नूलाल तारम, गौरी शंकर गुरले, मानिक राम पटेल ,बेनी प्रसाद साहू, कुंभ लाल साहू, लक्ष्मण साहू, राजकुमार सहारे, भंवर सिंग साहू, काशीराम अम्बादे आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे