छुरिया। गायत्री परिवार ट्रस्ट छुरिया के तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर 20 दिसंबर को गायत्री मंदिर परिसर छुरिया में आयोजत किया गया।
किसी व्यक्ति को अपना खून देकर उसकी जान बचाना बडे ही पुण्य का काम है इसलिए रक्तदान को महादान माना गया है।
सत्यम ब्लड ग्रुप के संयोजक चित्रांगन साहू ने बताया कि रक्तदान शिविर में कुल 42 लोगो ने अपना रक्तदान किया। रक्त वीरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
रक्तदान शिविर में समाजसेवी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा ,मनोज सिन्हा, आत्माराम चंद्रवंशी,सुभाष यादव,तिलोतया बाई साहू,सतवंता सिंह भाटिया, अभय राम , कलीराम चंद्रवंशी, प्रकाश गुप्ता,धनेश सिन्हा,खिलारी सर एवं आदि शामिल हुए।
रक्तदान शिविर में सफल आयोजन मे तुलाराम साहू, शंकर साहू ,नरेश चंद्रवंशी, योगेंद्र वर्मा,चित्रांगन साहू,सुनील मंडलोई ,धीरम टेकाम, हीरामन पड़ोती, राजकुमार साहू ,अनिल कुमार कन्नौजे, रमेश कुमार सिन्हा, एम एल सोनबोईर,रमेश पड़ोती एवं समस्त गायत्री परिवार छुरियां का विशेष सहयोग रहा।