करेली/ शिक्षा हमारे उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत ही आवश्यक होता है. शिक्षा का उच्च स्तर लोगों की सामाजिक और पारिवारिक तथा मानसिक विस्तार हेतु अतिआवश्यक हैं शिक्षा समाज में सम्मान तथा एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है l अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्कूल में जाना आवश्यक है, लेकिन स्कूल में शिक्षा देनें के लिए शिक्षक ही न हों तो कहां जाए l
ग्राम पंचायत प्राथमिक शाला करेली में शिक्षकों के आभाव के चलते बच्चों का भविष्य अँधेरे में है | जहाँ के स्कूल की हालत शिक्षक ज्ञान सिंह यादव और अध्यापिका आरती ताम्रकार द्वारा बताया गया है l ज्ञान सिंह यादव ने बताया की स्कूल में बच्चों के हिसाब से 6 शिक्षक की ज़रूरत है जिससे बच्चों की पढ़ाई अच्छे से हो सके l
शिक्षको के कमी के चलते बाधित हो रही बच्चों की पढाई