दुर्ग :-बघेरा की घटना, आरोपियों में एक नाबालिग भी था पुलिस ने बताया कि मृतक रॉकी किराना दुकान पर सिगरेट पी रहा था। उसका धुआं पास खड़ी महिला को लग रहा था। इस पर महिला का परिचित विरोध करने लगा। रॉकी ने विवाद शुरू कर दिया। इस बीच एक युवक को थप्पड़ भी मार दिया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने मिलकर हाथ, मुक्का, लाठी-डंडे समेत पत्थर से पीट-पीटकर रॉकी को मौत के घाट उतार दिया।
कोतवाली थाना अंतर्गत पंचशील नगर में आपसी रंजिश के चलते प्रेम उर्फ रॉकी मंडल की डंडे और पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। विवाद सिगरेट के धुआं उड़ाने को लेकर शुरू हुआ। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत 6 युवकों पर अपराध दर्ज किया गया है। नाबालिग को बाल संप्रेक्षण और अन्य आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
सीएसपी दुर्ग मणीशंकर चंद्रा ने बताया कि आरोपियों में रघुनाथ मंडावी (20 वर्ष), भूपेश साहू (21 वर्ष), अविनाश उर्फ बउवा मंडावी (20वर्ष), चंद्रकांत उर्फ चिंटू ठाकुर (26वर्ष), आकाश मंडावी (20 वर्ष) एवं एक नाबालिग ने हत्या कर दी।