वीर नारायण सिहं के शहादत दिवस को याद करने व श्रद्धाजंलि देने हेतु केंद्रीय गोड़ महासभा धमधा गढ़ के समाज नया बस स्टैंड स्थित वीर नारायण सिंह प्रतिमा के पास इकट्ठा हुए जहाँ अमर शहीद अमर रहे कि नारा बुलंद किया गया तथा जब तक सूरज चाँद रहेगा, तब तक वीर नारायण सिहं का नाम रहेगा नारा लगाया गया। सर्व प्रथम वीर नारायण सिहं के प्रतिमा का पूजा अर्चना व माल्यर्पण कर समाज द्वारा दो मिनट की श्रदांजलि दिया गया। अध्यक्ष एम. डी ठाकुर ने उनकी शहादत को नमन करते हुए कहा कि हमें उनकी बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए, वे प्रजा की सेवा करते हुए, अपने प्राणों की आहुति दे दिए, समाज को उनकी बलिदान पर गर्व हैं। वीर नारायण सिंह को सकल समाज का आर्दश बताते हुए सेवानिवृत अपर कलेक्टर डी. एस. सोरी ने कहा कि हमें उनकी वीरता को कभी नहीं भूलना नहीं चाहिए वे हमारे समाज के प्रेरणा स्रोत हैं उनकी शहादत को प्रथम स्वतन्त्रता सेनानी का दर्जा प्राप्त हुआ है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सर्व सीताराम ठाकुर ,पन्ना लाल नेताम, दिलीप ठाकुर करण, प्रशान्त, ललित, पवन,राजेन्द्र, किशोरी,डॉ विश्व नाथ यादव,लेखराम यादव एवं समाज के युवा साथी उपस्थित थे।