छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हुआ खोफनाक विडियो वायरल , कार के विंडो में लटकाकर लड़के को 3 KM घसीटा

त्वरीत खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

छत्तीसगढ़ से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां मामूली सी बात पर कुछ युवकों ने एक युवक को कार की विंडो में हाथ फंसाकर 3 किलोमीटर तक घसीटा | यहां मामूली सी बात पर कुछ युवकों ने एक युवक को कार की विंडो में हाथ फंसाकर 3 किलोमीटर तक घसीटा. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि युवक को किस तरह घसीटा गया

मामला दुर्ग सिटी कोतवाली क्षेत्र का है. स्विफ्ट कार सवार लड़कों ने पटेल चौक पर बाइक सवार लड़के को पहले टक्कर मारी. इसके बाद जब युवक उन लोगों के पास बात करने गया तो उसके हाथ को विंडो में फंसाकर करीब तीन किलोमीटर दूर तक घसीटा. इतना ही नहीं युवक को दीवार से रगड़ने की भी कोशिश की गई.

युवक को सड़क पर फेंककर फरार हुए लड़के

इस दौरान लड़का रहम की भीख मांगता रहा. मगर किसी को उस पर दया नहीं आई. कार सवार लड़के उसे अमर हाइट्स सोसायटी नदी रोड ले गए. वहां से उनको भागने का रास्ता नही मिला , तो युवक को सड़क पर फेक कार फरार हो गए 

इसके बाद कार में सवार लोगों को आसपास के लोगों की मदद से पकड़ा गया. इस संबंध में सिटी कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी गई है. इस पर कारवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फरार आरोपी की तलाश की जा रही है.