शहीद वीर नारायाण सिंह के मातृभूमि के प्रति समर्पण और बलिदान हमेशा याद किया जाएगा: भोलाराम साहू

त्वरित ख़बरें - सांगली पहुंचकर शाहिद वीर नारायण सिंह को किया नमन

खुज्जी। खुज्जी विधायक भोलाराम  साहू आज ग्राम सांगली पहुंचकर छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह को उनके बलिदान दिवस 17 दिसंबर  पर नमन किया। विधायक भोलाराम  साहू ने कहा कि वीर नारायण सिंह के मातृभूमि के लिए योगदान को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर देने वाले आदिवासी जननायक वीर नारायण सिंह  छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत थे ,उन्होंने सन 1956 की भीषण अकाल के दौरान गरीबों को भूख से बचाने के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ कठिन संघर्ष किया।विधायक भोलाराम साहू ने आगे कहा कि उन्होंने 1957 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में छत्तीसगढ़ की जनता में देशभक्ति का संचार किया।राज्य सरकार ने उनकी स्मृतिको आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग में उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शहीद वीर नरायणसिंह सम्मान स्थापित किया है।विधायक श्री साहू ने आगे कहा कि शाहिद वीर नरायणसिंह अन्याय के खिलाफ संघर्ष, मातृभूमि के प्रति समर्पण और बलिदान से हमेशा याद किया जाएगा। इस दौरान  जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के महामंत्री नरेश शुक्ला ,नगर पंचायत चौकी के उपाध्यक्ष रीतेस मेश्राम ,किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उदेराम साहू  ,

पार्षद साधना सिंग ,सांगली के सरपंच , जिला कांग्रेस कमेटी के सयुक्त महामंत्री पुरन नेताम ,संजय लाना  ,मनोज टेमरे ,बिसौहा सिन्हा,बालकिशन धुर्वे,गेंद लाल सेवता ,दर्शन मंडावी,  ग्राम प्रमुख एवं  ग्रामवासी बड़ी संख्या में  उपस्थित रहे।