एक शक्स ने स्विग्ग्य पे 42 लाख का खाना आर्डर किया सालभर में , केक कैपिटल बना यह शहर

त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

स्विगी ने बताया कि सबसे ज्यादा ऑर्डर चॉकलेट केक के आते हैं। स्विगी ने अपनी ब्लॉगपोस्ट में लिखा, वैलेंटाइन्स डे 2023 के दौरान लोगों में उत्साह देखने को मिला। भारत मेहर एक मिनट में 271 केक ऑर्डर किए गए। स्विगी का कहना है कि कामकाजी लोगों की बढ़ती संख्या की वजह से 2023 में एक सेकंड में 2.5 लाख लोगों ने बिरबनी का ऑर्डर दिया है। वहीं मुंबई के एक शख्स ने तो सालभर में 42 लाख रुपये का खाना ऑर्डर कर डाला।

स्विगी का कहना है कि 2023 साल उसके लिए बहुत अच्छा रहा और लोगों ने खूब प्यार लुटाया है। फूड एग्रीगेटर के मुताबिक हैदराबाद बिरयानी का ऑर्डर छठे नंबर पर रहा। सबसे ज्यादा चिकन बिरयानी ऑर्डर की गई। भारत और पाकिस्तान के वर्ल्डकप मैच के दौरान एक मिटन में ही ढाई सौ बिरयानी ऑर्डर की गई। वहीं बिरयानी को स्विंगी पर 40 लाख से ज्यादा बार सर्च किया गया।

स्विगी का कहना है कि मुंबई के यूजर ने सालभर में 42 लाख का खाना मंगा लिया। वहीं यूपी के झांसी में एक पार्टी के दौरान 268 आइटम इकट्ठे मंगाई गए। एक शख्स ने सालभर में 10 हजार से ज्यादा ऑर्डर किए। पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा के मौके पर 75 लाख गुलाब जामुन ऑर्डर किए गए। हैदराबाद के एक शख्स ने स्विगी से खाना मंगाने में ही 6 लाख रुपये खर्च कर दिए। नागपुर के एक शख्स ने एक दिन में ही 92 केक मंगा लिए।