राजनांदगांव। देवादा चौक से लगे ग्राम कोपेडीह में समस्त ग्रामवासी एवं कोपेडियन विलेजर्स वेलफेयर फाउंडेशन कोपेड़ीह के तत्वाधान में दो दिवसीय कोपेडीह महोत्सव का आयोजन आगामी 31 दिसंबर एवं 1 जनवरी को आयोजन किया जा रहा है। आयोजक समिति के अध्यक्ष परसराम साहू ने बताया कि 31 दिसंबर को खेल प्रोत्साहन के तहत लीजेंड क्रिकेट लीग, पारंपरिक छत्तीसगढ़ी खेल, नव वर्ष अभिनंदन कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम वाद विवाद स्पर्धा ,युवा शक्ति नशा मुक्ति सोच और हकीकत पर चर्चा ,रिकॉर्डिंग डांस ,फैंसी ड्रेस सहित विविध आयोजन होंगे और 1 जनवरी को सांस्कृतिक कला महोत्सव कार्यक्रम जिसमें रामायण जय बजरंग मानस परिवार भानपुरी दुर्ग, जस गीत बालिका निर्मल जस मंडली संगिनी दुर्ग, मांदरी नृत्य जय लिंगो मदर नृत्य आंंको छुरिया, सुआ नृत्य छत्तीसगढ़ के माटी सुआ झांकी मल्लीन बालौदा बाजार ,देवार कर्मा श्रीमती रेखा देवार प्रख्यात करमा गायिका छत्तीसगढ़, रिकॉर्डिंग डांस संगी संगवारी रिकॉर्डिंग डांस टेडेसरा राजनांदगांव ,जस झांकी श्री विद्यादायनी जय झांकी परिवार धन डोंगरी डोंगरगढ़, गेड़ी नृत्य पंथी नृत्य युवा गेड़ी पंथी दल गहिराटोला खैरागढ़ की अपनी प्रस्तुति देगी।
आयोजक समिति का अध्यक्ष परसराम साहु, विष्णु सिंह साहू उपाध्यक्ष ,मानिक साहू कोषाध्यक्ष, रमेश यदु सहसचिव, विजय अग्रवाल सचिव, सदस्य गण तिरथ साहू (उप सरपंच), राजेश साहू ,रेवाराम ,भूपेंद्र , गौ करण पवार कुलेश्वर साहू दिलेश्वर साहू ,दुग्धे दीपक साहू, हरेन्द्र सिंग, भूपेंद्र ठाकुर, पवन साहू, लीलाधर साहू, यवनेश साहू, गोवर्धन साहू, रोशन साहू, सरवन नागवंशी, लोमश साहू ,कुलेश्वर साहू, तुलसी साहू, आशीर्वादक शिव कुमार साहू ,अमर सिंह पठारी ,रामावतार साहू, रामाधार साहू आदि ने कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी है।