मौसम अपडेट : फिर से बारिश और ठंड से परेशान होंगे लोग, आज कल एक्टिव होने वाला है पश्चिमी विक्षोभ

त्वरित ख़बरें - 4-5 दिनों बाद एक और विक्षोभ

न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पहुंच गया है। जो इस सीजन का सबसे कम है। इससे पूर्व इसी सीजन में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री तक (Weather Alert) पहुंचा था।

सरगुजा संभाग सहित उत्तरी छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर की ओर से आ रही शुष्क हवा के कारण लोग ठिठुर रहे हैं। (Raipur Weather Update ) न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पहुंच गया है। जो इस सीजन का सबसे कम है। इससे पूर्व इसी सीजन में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री तक पहुंचा था।

मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट के अनुसार मानसून की वापसी के बाद उत्तर और मध्य भारत में पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी और दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान प्रभावी रहते हैं। इस वर्ष भी नवम्बर में लगातार पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रभावी रहे हैं। दिसम्बर के प्रारम्भ में एक ओर बंगाल की खाड़ी में जब मिचौंग तूफान सक्रिय था तभी दूसरी ओर उत्तर भारत से एक ताकतवर पछुआ ने भारत में दस्तक दे दी थी।

इन दोनों व्यवधानों के कारण मध्य भारत में दो दिशाओं से नमी की आपूर्ति से दिसम्बर का पहला पूरा सप्ताह प्रभावी रहा था। तूफान के बाद पश्चिमी व्यवधान का प्रभाव अभी भी बना हुआ है। सामान्यत: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के समय इसके आगे के क्षेत्रों में वर्षा, ओलावृष्टि जैसी घटनाएं होती हैं, इस समय तापमान बढ़ता है जबकि विक्षोभ के गुजरने के बाद इसके पीछे के क्षेत्रों में घना कोहरा और उसके बाद तापमान में गिरावट आती है।

अंबिकापुर के पिछले दिनों के आंकड़े बताते हैं कि विक्षोभ की सक्रियता के दौरान पारा 17 से 18 डिग्री तक ऊपर चढ़ा था परंतु अब जब व्यवधान समाप्त हो चुका है और हवा की दिशा पुन: उत्तरी हुई है तब लगातार उत्तरी शुष्क हवाओं से तापमान गिरा है। मंगलवार को अंबिकापुर का तापमान इस वर्ष के सीजनल न्यूनतम पर आ गया है। नगर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है।

4-5 दिनों बाद एक और विक्षोभ

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आसमान में हल्के बादल की उपस्थिति देखी जा सकती है। एक नया पश्मिी विक्षोभ पुन: ईरान, ईराक के निकट सक्रिय है। इसका प्रभाव उत्तरी छत्तीसगढ़ में 4-5 दिनों के पश्चात होने की संभावना है। सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की कमी होने की संभावना है।