खैरागढ़- राज्य में रफ़्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है|आज जिले के ठेलकाडीह डोंगरगढ़ मार्ग पर तेज रफ़्तार बाइक और मोपेड(स्कूटी) के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई| इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई| वहीं 4 अन्य घायल हो गए| जिसके बाद आसपास के लोगों और राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी |
जानकरी के मुताबिक सड़क हादसे में जान गवाने वाली युवती की शिनाख्त मीना साहू के रूप में हुई है जो कि चारभाठा की रहने वाली थी| वहीं इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है| ठेलकाडीह थाना पुलिस मामले जांच में जुटी हुई है|