दुर्ग- भिलाई में आईटीआई के छात्र ने हास्टल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची | शव के पास से सुसाइड नोट बरामद किया गया है. जामुल पुलिस मामले की जांच में जुटी है |
मिली जानकारी के मुताबिक, कोहका स्थित रूंगटा आईटीआई में पढ़ रहे छात्र 19 वर्षीय निखिल वर्मा का शव बीएसपी कर्मी लाल बहादुर चंद्रा के होस्टल में फंदे से लटका मिला| निखिल यहां डेढ़ महीने पहले ही शिफ्ट हुआ था| वह दुर्ग जिले के लिटियाचौकी क्षेत्र के ग्राम डोड़की का रहने वाला था| बरामद सुसाइड नोट में लिखा है कि सॉरी मम्मी पापा, मेरी वजह से आप लोगों को कष्ट मिल रहा है |
मृतक के पिता ने बताया, निखिल पढ़ाई में होनहार था. बहुत ही शांत स्वभाव का था| अपने काम से काम रखता था,दीपावली पर घर भी गया था| कपड़े भी खरीदे, लेकिन 18 नवंबर को वापस लौट आया| छात्र से किसी प्रकार का कोई विवाद या तनाव भी नहीं हुआ था. जामुल पुलिस मामले की जांच में जुटी है |