मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज तेलंगाना में करेंगे प्रचार.....बड़ी जनसभा को करेंगे संबोधित....

त्वरित ख़बरें

रायपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जुट गए हैं| इसी बीच आज सीएम भूपेश बघेल तेलंगाना दौरे पर रहेंगे| जहां वे कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे| इस दौरान सीएम बघेल बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे |

बता दें कि तेलंगाना में चुनाव 30 नवंबर को होना है| यहां सभी 119 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होंगे| वहीं मतदान संपन्न होने के बाद 3 दिसंबर को एक साथ पांच राज्यों के परिणाम सामने आएंगे| जिसमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना राज्य के रिजल्ट आएंगे |