छत्तीसगढ़ में छाई बदली.....बस्तर समेत कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना.....

त्वरित ख़बरें

जगदलपुर- छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है| सुबह से ही बदली छाई हुई है. मौसम विभाग ने कई जिलों में हल्की रिमझिम बारिश होने की संभावना भी जताई है| बंगाल की खाड़ी से हल्की नमी आ रही है| इसके कारण दक्षिण बस्तर के जिलों में एक दो स्थानों पर आज और कल हल्की वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग में जताई है |

मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है| 27 नवंबर से एक या दो डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है|वहीं बदली की वजह से हवाओं में ठंड का माहौल है|लोग अधिकतर गर्म कपड़े पहनकर घरों से निकल रहे हैं |

मौसम के बदलने से मौसमी बीमारियां भी बढ़ने की संभावनाएं हैं |हालांकि देखा गया है कि बस्तर में अब मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है |चाहे वह गर्मी का मौसम हो या बरसात या ठंड जलवायु परिवर्तन की वजह से पूरी तरीके से बस्तर में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है |