CCTV फुटेज में कैद हुआ शख्स....किराना दुकान गई महिला के झोले से युवक ने पार किया हजारों रुपये....

त्वरित ख़बरें

बालोद- स्टेट बैंक से पैसा निकाल कर समान लेने किराना दुकान गई बुजुर्ग महिला के झोले से एक युवक ने पैसे पार कर दिए | युवक ने बड़ी ही सफाई से पास बुक के साथ महिला के झोले से 10 हजार रुपये पार कर दिए| किराना दुकान के सीसीटीवी फुटेज में ये दृश्य कैद हुआ है |

ये घटना डौंडी थाना क्षेत्र के पिंटू नाहर किराना दुकान की है |बताया जा रहा है कि महिला छिंदगांव की रहने वाली है| मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस बैंक और किराना दुकान के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है |ये घटना थाने से 200 मीटर दूर घटी है| मामले में पुलिस आरोपी को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है |