कोरबा तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चों के डूबने से गांव में सनसनी फैल गई|दोनों बच्चें एक ही घर के हैं. दोनों बच्चों की उम्र 13 साल बताई जा रही|यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर की है |घटना की सूचना पर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंची है| अभी तक दोनों बच्चों का कोई पता नहीं चल पाया है |वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है |
बताया जा रहा कि दोनों बच्चे घर पर बिना बताए नहाने तालाब पहुंचे थे | बच्चों के कपड़े तालाब के बाहर ही पड़े हैं. कुछ बच्चों ने डूबते बच्चों को देख लोगों को जानकारी दी|