धान काटने के हार्वेस्टर में दबकर युवक की मौत....जांच में जुटी पुलिस....

त्वरित ख़बरें

 महासमुंद- जिले के बसना थाना क्षेत्र के बड़े ढाबा गांव मे धान काटने का हार्वेस्टर पलट गया |इस हादसे में एक 20 वर्षीय युवक की दबने से मौत हो गई है |मृतक के खेत में धान कटाई का काम चल रहा था |इसी दौरन हार्वेस्टर में कुछ खराबी आ गई जिसे ठीक कराने के लिए युवक उसे मेकेनिक के पास लेकर जा रहा था| तभी रास्ते में अचानक हार्वेस्टर पलट गया जिसकी चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी |

बसना पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम ताराचंद बारीक है, जो कि बड़े ढाबा गांव का ही रहने वाला था| घटना के बाद आसपास काम कर रहे लोगों की भीड़ लग गई |सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है |