पिथौरा- जिले में एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया| इससे 2 युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई| घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है| हादसा सरायपाली ईवास इंग्लिश मीडियम स्कूल के पास हुआ. घटना सरायपाली थाना क्षेत्र की है |
बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि युवकों के शरीर के अंग क्षत-विक्षत हो गए| मृतक युवकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है,पुलिस मृतकों की शिनाख्ती में जूट गई है |