दुर्ग- छठ महापर्व के बीच दुर्ग के भिलाई में एक युवक क चाकू मारकर हत्या कर दी गई है| घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है| यह मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है| हत्या की घटना में जिस आरोपी की संलिप्तता सामने आई है| वह पूर्व में भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका है |
जानकारी के अनुसार, खुर्शीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिनी माता नगर में रात्रि लगभग 9 बजे चाकू मार कर युवक की हत्या कर दी गई| बताया जा रहा है कि खुर्सीपार थाना क्षेत्र में छठ मनाकर लौटे 23 वर्षीय विजय पासवान की उसके पड़ोसी भूषण साहू ने हत्या कर दी| विजय रविवार शाम को छठ मनाकर घर लौटा था| इसके बाद वो कबीर मंदिर जैतखाम के पास टहलने गया था|इसी दौरान भूषण ने कटर से उसका गला काट कर वारदात को अंजाम दिया है|हत्या की वारदात में जिस आरोपी की संलिप्तता सामने आई है|उक्त आरोपी पूर्व में भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका है |
खुर्शीपार थाना प्रभारी निरीक्षक उम्मेद कुमार टंडन ने हत्या की वारदात की पुष्टि की है| उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है| यह अभी नहीं बताया जा सकता की हत्या की वारदात में कितने आरोपी थे| हत्या की वारदात में जुगनू नामक आरोपी की पुलिस ने शहर से भागने के पहले ही हिरासत में ले लिया है| एक अन्य आरोपी भूषण जिसकी तलाश की जा रही है. पुरानी रंजिश पर से वारदात को अंजाम दिया गया है |