छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली है| रेलवे प्रशासन ने अधोसंरचना विकास के कार्यों के लिए 30 ट्रेनें निरस्त कर दी है| दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत चंदिया रोड स्टेशन प्री एनआई और एनआई कमीशनिंग के तहत तीसरी रेल लाइन कनेक्टिविटी का कार्य किया जाना है |जिसके चलते 25 नवंबर से 4 दिसंबर तक 30 यात्री ट्रेनें निरस्त रहेंगी| कार्य के पूर्ण होने से ट्रेनों के परिचालन में गतिशीलता आने का दावा रेल्वे प्रबंधन ने किया है |
रेलवे ने इन ट्रेनों को किया निरस्त –
- 24 नवंबर 2023 से 05 दिसंबर 2023 तक रींवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 26 नवंबर व 03 दिसंबर 2023 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 27 नवंबर व 04 दिसंबर 2023 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर- दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 30 नवंबर व 07 दिसंबर 2023 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 02 दिसंबर व 09 दिसंबर 2023 को नौतनवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 27 नवंबर, 01 व 04 दिसंबर 2023 को लखनऊ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 28 नवंबर, 02 व 05 दिसंबर 2023 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12536 रायपुर- लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 29 नवंबर 2023 को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 30 नवंबर 2023 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 24 नवंबर 2023 से 04 दिसंबर 2023 तक बरौनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 25 नवंबर 2023 से 05 दिसंबर 2023 तक गोंदिया से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 24 नवंबर 2023 से 04 दिसंबर 2023 तक रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 25 नवंबर 2023 से 05 दिसंबर 2023 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 24 नवंबर 2023 से 04 दिसंबर 2023 तक नागपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11201 नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 25 नवंबर 2023 से 05 दिसंबर 2023 तक शहडोल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
देर से रवाना होने वाली गाड़ी
28 नवंबर 2023 से निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 04044 निज़ामुद्दीन-अम्बिकापुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 04 घंटा 15 मिनिट देर से रवाना होगी |