छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान हुआ। 7 नवंबर को पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। बची सभी 70 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इनमें पाटन, अंबिकापुर और सक्ती विधानसभा समेत कई सीटों पर कांटे की टक्कर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई दिग्गज नेताओं की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो गई। अब इनकी किस्मत का फैसला 3 दिसंबर को आएगा।