बिलासपुर- छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान आज संपन्न हुआ| इस दौरान बोदरी के वार्ड नंबर 10 के ड़ड़हा में मतदाताओं ने मतदान का कड़ा विरोध किया| मतदान दल को बंधक बनाकर रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए |
मतदान दल की गाड़ी को बीच सड़क पर घेरा और मतदाताओं ने मतदान दल की गाड़ी में तोड़फोड़ भी किया| उग्र हंगामा और तनाव की स्थिति बनी रही |इस बीच पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची| ग्रामीणों को समझाइश देकर पुलिस व प्रशासन की टीम चुनाव दल को लेकर वापस निकली| ग्रामीण भी वापस अपने घर लौट गए |