भारत की जीत पर सीएम भूपेश ने दी बधाई....कहा- बस एक कदम और जीतेंगे....रमन सिंह ने लिखा- ‘अंतिम चरण’ शेष, फिर ‘गारंटी’ के साथ जीत हमारी....

त्वरित ख़बरें

रायपुर- वनडे विश्व कप के पहले सेमीफइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड (IND Vs NZ) को 70 रन से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है| भारत की इस शानदार जीत से देशोवासियों और खेल प्रेमियों में खुशी है |इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सेमीफाइनल में भारतीय टीम की जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दी है| उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि "बस एक कदम और… जीतेंगे" |

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी भारत की जीत पर बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है |जिसमें उन्होंने लिखा है कि धैर्य रखिए, लक्ष्य पर नज़रें जमाये रखिये और अंत में विजय आपकी होती है| भारतीय क्रिकेट टीम को ढेरों शुभकामनाएं| विश्व कप का “अंतिम चरण” शेष है, उसके बाद “गारंटी” के साथ जीत हमारी है |

बता दें कि विश्व कप 2023 के पहले सेमीफइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है| कल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे सेमीफइनल की विजेता टीम और भारत के बीच 19 नवंबर को अहमदाबाद में खिताबी जंग होगी |

आज के मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 397 रन बनाए| जवाब में 398 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 50 ओवर में सिर्फ 327 रन बना सकी| पिछली बार 2019 में कीवी टीम ने करोड़ों भारतीयों का सपना तोड़ दिया था और फाइनल में जगह बनाई थी| इस बार भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर पिछली हार का बदला ले लिया |