भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी....महतारी वंदन योजना पर बवाल....फॉर्म भराए जाने पर शुरू हुआ विवाद....

त्वरित ख़बरें

 दुर्ग- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण को लेकर सरगर्मी तेज है| चुनाव प्रचार के बीच प्रदेश के कई जगहों से भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झूमाझटकी का मामला सामने आया है |वहीं दुर्ग जिले के भिलाई के खुर्शीपार में भी भाजपा और कांग्रेस में विवाद हुआ है|यहां भाजपा के महतारी वंदन योजना के फॉर्म भराए जाने पर जमकर घमासान हुआ| विवाद इतना बढ़ गया की बीच बचाव के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को आना पड़ा |बता दें ये भाजपा स्टार प्रचारक जहां एक ओर खुर्शीपार में प्रचार करने आए थे| वहीं दूसरी ओर विवाद हुआ |

जानकारी के अनुसार, भिलाई के खुर्शीपार क्षेत्र में भाजपा के महिला मोर्चा द्वारा महतारी वंदन योजना फॉर्म की जानकारी लोगों को दी जा रही थी| जिसे लेकर जोन 4 खुर्शीपार के पार्षद भूपेंद्र यादव ने महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक का विरोध करना शुरू कर दिया| इस विरोध के दौरान कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं में जमकर झूमाझटकी भी हुई. जिसके कारण पुलिस बल भी बुलानी पड़ी. मंगलवार की रात लगभग 9 बजे हुई इस घटना को लेकर अब दोनों ही दलों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है |

कांग्रेस नेता और जोन 4 के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव का कहना है कि हम महतारी वंदन योजना का फॉर्म भाजपा नेताओं को नहीं बांटने देंगे| बीजेपी के लोग आम जनता को गुमराह कर रहे हैं |

वहीं भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडे के पुत्र और राम जन्म उत्सव समिति के अध्यक्ष मनीष पांडेय भी खुर्शीपार पहुंचे और उन्होंने महिलाओं को साथ लेकर घर-घर पहुंचकर महतारी वंदन योजना का फॉर्म की जानकारी दी| इस बीच पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे| लेकिन निर्वाचन अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे| जबकि कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग में लिखित शिकायत की है |

साथ ही बताया गया इसकी शिकायत एक दिन में दो बार की गई थी| खुर्शीपार में हुए इस घटना के बीच निर्वाचन के एक भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे |अब रिटर्निंग अधिकारी रोहित व्यास इस पूरे मामले की जांच की बात कर रहे हैं |