मामूली विवाद पर युवक की पीट-पीटकर हत्या.....नगर पंचायत CMO के साथ उसके रिश्तेदारों पर लगा आरोप.....

त्वरित ख़बरें

राजिम- मामूली विवाद पर युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई |हत्या का आरोप समोदा नगर पंचायत सीएमओ केशराम साहू और उसके रिश्तेदारों पर लगा है, जो घटना के बाद से फरार हैं |

मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदर का है, जहां गोहरापदर में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ नेमसिंह ध्रुव की आरोपियों ने जमकर पिटाई कर दी| गंभीर रूप से घायल नेमसिंह की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई| ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार के दौरान न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है |