चुनाव और योजना पर सियासत....कांग्रेस ने महतारी वंदन योजना पर उठाया सवाल.....

त्वरित ख़बरें

कहा- चुनाव के समय प्रलोभन दे रही भाजपा....

रायपुर- कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं ने संयुक्त प्रेसवार्ता ली |इस दौरान भाजपा के महतारी वंदन योजना पर सवाल उठाए. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऐसी कोई योजना संचालित नहीं हो रही है |भाजपा गलत तरीके से फॉर्म भरा कर प्रलोभन दे रही है | भाजपा जनता को गुमराह कर रही है| वोट के लिए जनता को ठगने में जुटी हुई है. पहले चरण के 20 सीटों पर भाजपा ने यह फॉर्म नहीं भरवाया |

बता दें कि कांग्रेस घोषणा-पत्र समिति के संयोजक मो. अकबर ने प्रेसवार्ता शुरू की. अकबर ने कहा कि 2018 में हमने जो वादें किये थे सभी हमने पूरे किए हैं|2018 में जिस तरह से किसानों का कर्जा माफ किया था, उसी तरह आगे भी करेंगे | किसानों को न्याय योजना का लाभ पहले की तरह मिलता रहेगा | सरकार केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देगी | इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई भी मुफ्त होगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गिरीश देवांगन भी मौजूद थे |