कांग्रेस ने बिलासपुर महापौर को भेजा नोटिस.....24 घंटे के अंदर मांगा जवाब.....

त्वरित ख़बरें - रायपुर संवादाता

रायपुर-  प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर महापौर रामशरण यादव को नोटिस भेजकर 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है| बता दें कि सोशल मीडिया में पूर्व विधायक अरुण तिवारी और महापौर के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था |इस ऑडियों में जो बातचीत हुई है वह पार्टी की अनुशासहीनता की परिधि में आता है |

इस ऑडियो में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महापौर रामशरण को नोटिस भेजा है और पार्टी ने 24 घंटे के अंदर उनसे जवाब मांगा है |