बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का छत्तीसगढ़ दौरा....इन दो जिलों में करेंगी चुनावी सभा.....

त्वरित ख़बरें

 रायपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण के चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों का प्रचार प्रसार जोरों से चल रहा है| राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों का छत्तीसगढ़ दौरा जारी है| वहीं आज बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी| इस दौरान मायावती सक्ति और बिलासपुर जिले में चुनावी सभा करेंगी |

जानिए मायावती का कार्यक्रम

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती आज सक्ति के हसौद और बिलासपुर में चुनावी सभा करेंगी| मायावती सुबह 11:35 बजे विशेष विमान से बिलासपुर पहुचेंगी | 12:30 में हसौद में सभा को संबोधित करेंगी| उसके बाद दोपहर 2:10 बजे बिलासपुर के साइस कालेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी| सभा के बाद शाम 4:00 बजे मायावती लखनऊ के लिए रवाना होंगी |