मल्लिकार्जुन खड़गे और CM भूपेश बघेल इन जिलों में करेंगे आमसभा....

त्वरित ख़बरें

रायपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए राजनीतिक पार्टियां जोर शोर से प्रचार प्रसार में लगी हैं| नेता लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में सभा और रोड शो कर रहे हैं |इसी कड़ी में आज कांग्रेस के स्टार प्रचारक और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कोरिया जिले के दौरे पर रहेंगे| वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महासमुंद और रायपुर दौरे पर रहेंगे | जहां दोनों नेता आमसभा कर कांग्रेस प्रत्याशियों के हक में प्रचार करेंगे |

जानिए मल्लिकार्जुन खड़गे का कार्यक्रम 

  1. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बैकुंठपुर और कटघोरा में चुनावी सभा करेंगे |
  2. मल्लिकार्जुन खड़गे सुबह 11:50 पर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे |
  3. दोपहर 1:00 बजे बैकुंठपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे |
  4. दोपहर 3:00 बजे कटघोरा में आमसभा को संबोधित करेंगे |
  5. शाम 5:10 पर रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे |

सीएम भूपेश बघेल का कार्यक्रम

  1. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महासमुंद और रायपुर दौरे पर रहेंगे|
  2.  इस दौरान सीएम बघेल पांच आमसभा को संबोधित करेंगे |
  3. सुबह 11:30 बजे रायपुर से महासमुंद के लिए रवाना होंगे |
  4. 12:15 पर सरायपाली में आमसभा को संबोधित करेंगे |
  5. 1:25 में बसना में आमसभा को संबोधित करेंगे |
  6. 2:50 पर बागबाहरा में आमसभा को संबोधित करेंगे |
  7. शाम 4:05 पर आरंग में आमसभा को संबोधित करेंगे |
  8. शाम 8 बजे पर रायपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे |