दुर्ग- जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों के भाजपा उम्मीदवारों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद की अगुवाई अपना नमांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन भी किया। रविशंकर ने कहा कि अगर भिलाई नगर से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को जीत मिल भी जाती है, तो आगे कानूनी कार्रवाई के चलते सीट खाली हो जाएगी।
बीजेपी के सभी 6 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
केंद्रीय भाजपा नेता की अगुवाई में जिले के सभी 6 बीजेपी प्रत्याशी भिलाई नगर से प्रेमप्रकाश पांडे, वैशालीनगर से रिकेश सेन, दुर्ग शहर से गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण से ललित चंद्राकर और अहिवारा से डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दुर्ग जिले की 6 विधानसभा से कुल 24 लोगों ने विधानसभा प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।