राजनांदगांव- भंवरा, फुगडी, पिट्ठल की आड़ में भूपेश बघेल छत्तीसगढ़िया होने का ढोंग कर रहे हैं झूठ ,फरेब के आधार पर चुनाव लड़ने वाली इस सरकार के पास जनता को बताने ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है जिसकी बदौलत वह वोट मांग सके उक्त बातें खुज्जी विधायक भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता घासी साहू ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहीं उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी के जीवन को सुगम बनाने कांग्रेस के पास इन 5 साल की सरकार में कोई उपलब्धि हो तो बता दे। खुज्जी ही नहीं प्रदेश की जनता को बताने कोई उपलब्धि नहीं है जिसके आधार पर वह वोट मांग सके उन्होंने आगे कहा कि ऐसा कोई वर्ग नहीं है जिसे बघेल सरकार ने ठगा नहीं है। पांच साल तक कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को लूटने और ठगने का काम किया है अब इस बार सरकार को बदलने की बारी है। खुज्जी के सर्वांगीण विकास के लिए सशक्त नेतृत्व को जिताने की जरूरत है।
भाजपा प्रत्याशी गीता घासी साहू को खुज्जी विधानसभा क्षेत्र मे मिली अपार जनसमर्थन
भारतीय जनता पार्टी से अधिकृत खुज्जी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता घासी साहू का सघन जनसंपर्क के तहत अंबागढ़ चौकी मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम होड़ीटोला, हांडीटोला, हालम कोडो, पांडूटोला, सिंगरायटोला, निगनचुआ,मरारटोला,मोहगांव, चिल्हाटी,खड़खड़ी, झिटिया, मुंजाल, कोलिहाटोला, भड़सेना, सोनसायटोला, केकतीटोला,कच कोहडो,भर्रीटोला, मालडोंगरी, सांगली आदि ग्रामो में नुक्कड़ सभा कर जनसंपर्क किया।
भाजपा प्रत्याशी गीता घासी साहू के ग्रामों में पहुँचते ही जोरदार स्वागत सम्मान किया और आम जनता ने उन्हे पुरा भरोसा दिलाते हुए पूर्ण विश्वास के साथ अपना समर्थन देने का विश्वास दिलाया। जनसंपर्क के दौरान भाजपा मंडल पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या मे शामिल हुए ।