SA के सामने 143 रनों का टारगेट, शम्सी-प्रीटोरियस ने चटकाए 3-3 विकेट

त्वरित खबरे

साउथ अफ्रीका ने सुपर-12 के मैच में श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। SL ने पहले खेलते हुए निराश किया और 20 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 142 का स्कोर ही बना सकी। 

बल्लेबाजों ने किया निराश
टॉस गंवाकर पहले खेलते हुए SL की शुरुआत खराब रही और चौथे ओवर में कुसल परेरा (7) रन बनाकर एनरिक नॉर्त्या की गेंद पर आउट हो गए। चरित असलंका (21) के स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौटे। अगले ही ओवर ने शम्सी ने भानुका राजपक्षे (0) को आउट कर श्रीलंका की कमर तोड़कर रख दी। शम्सी यही नहीं रूके और अपने अगले ही ओवर में अविष्का फर्नांडो (3) अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर SA को चाथी सफलता दिलाई। वानिंदु हसरंगा (4) का विकेट भी शम्सी के खाते में आया। कप्तान दासुन शनाका (11) का विकेट ड्वेन प्रीटोरियस ने हासिल किया।

19वें ओवर में प्रीटोरियस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दूसरी गेंद पर चमिका करुणारत्ने (5) और चौथी गेंद पर शानदार बैटिंग कर रहे पाथुम निसांका (72) को आउट किया। आखिरी ओवर में एनरिक नॉर्त्या ने दुष्मंथा चमीरा (3) को बोल्ड किया और अंतिम गेंद पर लाहिरु कुमारा (0) रन आउट हुए।

  • भानुका राजपक्षे दूसरी बार T-20I में शून्य पर आउट हुए।
  • श्रीलंका की आधी टीम 91 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई थी।
  • पाथुम निसांका (72) का T-20I में यह दूसरा अर्धशतक रहा।

डिकॉक की वापसी

वेस्टइंडीज के ‌खिलाफ क्विंटन डिकॉक नहीं खेले थे। दरअसल, दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को मैचों से पहले नस्लवाद के खिलाफ मुहिम में शामिल होने को कहा था। डिकॉक ने निजी फैसला लेते हुए ऐसा करने से इनकार कर दिया था। इस बात पर वे ट्रोल हो हुए थे और बाद में माफी मांगनी पड़ी थी। माफी मांगने के बाद आज उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी हो गई है।

SA टीम में एक बदलाव करते हुए हेनरिक क्लासेन के स्थान पर क्विंटन डिकॉक को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है, जबकि श्रीलंका की टीम में कोई चेंज नहीं है। सुपर-12 के ग्रुप-1 में इन दोनों टीमों ने 2-2 मैच खेले हैं। इनमें इन्हें 1 में जीत और 1 में हार मिली है। इस मैच में हार झेलने वाली टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंच पाना काफी मुश्किल हो जाएगा।

दोनों टीमें

SA- तेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रैसी वैन डेर डूसन, एडेन मार्कराम, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, ड्वेन प्रीटोरियस, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्या, तबरेज शम्सी

SL- कुसल परेरा (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, चरित असलंका, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, लाहिरु कुमारा।साउथ अफ्रीका की टीम ब्लैक लाइव्स मैटर के सपोर्ट में खिलाड़ियों के अलग-अलग तरीके अपनाने से विवाद में भी रही है। विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने घुटने टेक कर सपोर्ट करने से इनकार कर दिया था और पिछले मुकाबले में नहीं खेले थे। हालांकि, उन्होंने अब माफी मांग ली है और उम्मीद है कि वे इस मुकाबले में खेलेंगे।

हाल-फिलहाल साउथ अफ्रीका का दबदबा

पिछले दो सालों में श्रींलंका के ऊपर साउथ अफ्रीका का दबदबा रहा है। साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले 6 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते हैं। श्रीलंका के बल्लेबाज साउथ अफ्रीकी स्पिनरों के ख़िलाफ संघर्ष करते नजर आए हैं। तबरेज शम्सी और केशव महाराज दोनों के खिलाफ श्रीलंकाई टीम जूझती रही है। इस मैच से 48 घंटे से पहले श्रीलंका की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडम जम्पा की लेग स्पिन के खिलाफ भी परेशानी हुई थी।

डिकॉक और शनाका पर रहेंगी नजरें

श्रीलंका के खिलाफ सितंबर में हुई सीरीज में डिकॉक का प्रदर्शन कमाल का रहा था। वे उस सीरीज में टॉप स्कोरर थे। तीन मैचों में उन्होंने 153 रन बनाए और केवल एक बार ही आउट हुए।

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। इंटरनेशनल लेवल पर कप्तान के रूप में उनका शीर्ष स्कोर (11 पारियों से) नाबाद 27 रन रहा है। टीम की बागडोर संभालने के बाद से उन्होंने महज 102.68 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। हाल ही में श्रीलंका ने हसरंगा को बल्लेबाज़ी क्रम में शनाका से आगे भेजने का भी कदम उठाया। देखना है कि इस मैच में शनाका कैसा प्रदर्शन करते हैं।

तीक्षणा की फिटनेस पर सवाल
श्रीलंका के गेदंबाज महीशा तीक्षणा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में फिटनेस को लेकर संघर्ष करते दिखे थे। देखना है कि वे इस मैच के लिए फिट हो पाते हैं या नहीं।