BSP में अफसरों के संगठन आफिसर्स एसोसिएशन (ओए) की नई कार्यकारिणी के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए पहले ही निर्विरोध निर्वाचन होने के कारण मतदान को लेकर अधिकारियों में खास उत्साह नजर नहीं आई। सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई। इस बार 75.33 प्रतिशत सदस्यों ने मतदान किया। भिलाई क्लब में मतदान के बाद डेढ़ घंटे देरी से करीब रात 9:30 बजे मतगणना का काम शुरू किया गया।
महासचिव और जोनल प्रतिनिधियों के लिए डाले गए मतों की गिनती की व्यवस्था अलग-अलग हाल में की गई थी। अध्यक्ष के लिए लगातार चौथी बार एनके बंछोर और कोषाध्यक्ष पद के लिए अंकुर मिश्रा के निर्वाचित होने के बाद चुनाव का रोमांच पहले ही समाप्त हो चुका था। लिहाजा शुक्रवार को हुए मतदान में महासचिव पद पर सभी अधिकारियों की नजर टिकी हुई थी। इस पद के लिए संयंत्र एरिया से परविंदर सिंह और नॉन वर्क्स एरिया से एम श्रीनिवास चुनाव मैदान में थे।
इस बार पिछली बार से 21% कम मतदान हुआ अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन के बाद 8 सितंबर को मतदान की शुरुआत काफी धीमी रही। दिन भर में केवल 50 फीसदी मतदान ही हुआ। वही जनरल शिफ्ट की ड्यूटी समाप्त होने के बाद शाम को मतदान के आखिरी डेढ़ घंटे में 25 फीसदी मतदान हुआ। हालांकि इसके बाद भी पिछली बार की तुलना में इस बार 21% कम मतदान हुआ। बता दें कि पिछले चुनाव में 96 फीसदी मतदान हुआ था। मतदान केंद्र के बाहर इस बार बैनर पोस्टर भी देखने को नहीं मिले। दो पदों पर पहले ही स्थिति स्पष्ट होने से मतदान का प्रतिशत भी कम रहा।
दिनभर रही हलचल,1814 अधिकारियों ने मत डाले दिन भर चले मतदान में 1814 अधिकारियों ने मतदान किया। प्लांट के बाहर के 70 मतदाताओं में से 67 ने मताधिकार का प्रयोग किया। बावजूद मतगणना की शुरुआत से ही परविंदर सिंह बढ़त बनाए हुए हैं।
करीब 1500 मतों की गिनती के बाद परविंदर सिंह 1265 मटन के साथ विजई बढ़त बनाए हुए थे। वही एम श्रीनिवास को 235 मत ही मिले थे। जोनल प्रतिनिधियों के ज्यादातर पदों पर भी बंछोर से जुड़े दावेदारों ने जीत दर्ज की। इनमें कोक ओवन से प्रदीप मेनन और वीरेंद्र, ब्लास्ट फर्नेस से सुनील क्षीर, राधाकृष्ण, ओएचपी सिंटर प्लांट से संतोष सिंह और साहू, मैकेनिकल से तुषार सिंह एवं ज्योति प्रकाश शर्मा आदि शामिल हैं।