मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ब्राम्हण विकास परिषद के लिए दो एकड़ जमीन दी है। छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण विकास परिषद ने सामाजिक भवन के लिए इसकी मांग की थी। बिलासपुर में 17 सितंबर को ब्राम्हण विकास परिषद द्वारा आयोजित सामाजिक भवन निर्माण भूमिपूजन का कार्यक्रम आयोजित किया है।
इसमें बतौर मुख्यअतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। परिषद के सदस्यों ने बताया कि इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण समाज के लोग शामिल होंगे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे, छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप शुक्ला, महासचिव संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल तिवारी, संरक्षक संजय बसंत शर्मा सहित बृजेश दुबे, राघवेन्द्रधर दीवान सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित थे।