राधा कृष्ण बने स्कुली बच्चे: शिक्षको ने किया उत्साहवर्धन...बेंगलेश डे पर कृष्ण लीला का मंचन...

त्वरित ख़बरें - भारती यादव रिपोर्टिंग

राजनांदगांव- शासकीय प्राथमिक  शाला अर्जुनी में शनिवार को बेंगलेश डे पर शाला के छात्र छात्राओं के द्वारा फैंसी ड्रेस का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चो के द्वारा आदिवासियों के रहन-सहन एवं जीवन शैली का प्रदर्शन किया गया एवं कक्षा दूसरी एवं तीसरी के छात्र- छात्राओं के द्वारा राधा-कृष्ण के रूप में कृष्ण जन्मोत्सव व कृष्णलीला का मंचन किया गया।शाला में शिक्षिका डालेवरी दिल्लीवार के द्वारा कृष्ण जन्मोत्सव के बारे में विस्तार से बताया गया। 


प्रधान पाठक' थानसिंह साहू ने बताया कि इस प्रकार का आयोजन बच्चों के उत्साहवर्धन एवं नियमित शाला आने के लिये प्रोत्साहित करता है। इस अवसर पर शाला के समस्त स्टाफ  थानसिंह साहू, बैनलाल शांडिल एवं डालेश्वरी दिल्लीवार उपस्थित थे।