शर्तों के साथ 2 अगस्त से खुल जाएंगे छत्तीसगढ़ के स्कूल-कॉलेज !!

त्वरित ख़बरें:-प्रदेश सरकार ने प्रदेशभर में कॉलेज की कक्षाएं शुरू करने का फैसला किया है. इसी के साथ 9वीं से 12वीं तक के स्कूल भी खुल जाएंगे. शिक्षकों से कहा गया है............

शर्तों के साथ 2 अगस्त से खुल जाएंगे छत्तीसगढ़ के स्कूल-कॉलेज ! भूपेश सरकार ने लिया बड़ा फैसला....!! - Online Hindi news in bhilai

रायपुर:               प्रदेश सरकार ने प्रदेशभर में कॉलेज की कक्षाएं शुरू करने का फैसला किया है. इसी के साथ 9वीं से 12वीं तक के स्कूल भी खुल जाएंगे. शिक्षकों से कहा गया है कि स्कूल-कॉलेज खुलने से पहले वेक्सीन की एक डोज लगा लें. हालांकि यह अनिवार्य नही है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हई मंत्रियों की केबिनेट कमेटी की आज हई बैठक में यह फैसला लिया गया है. योजना के मुताबिक 2 अगस्त से छत्तीसगढ़ के कॉलेज खुल जाएंगे.इसी तारीख से 9वीं 12वीं के स्कूल भी खुलेंगे. पहली से 8 वीं तक के स्कूल खोलने का निर्णय ग्राम पंचायत पालक समिति लेंगे !

आंगनबाड़ी स्कूल 2 पालियों में शुरू होंगे. कोविड-19 के संक्रमण की स्थिति में प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए 2 अगस्त 2021 से भौतिक रूप से शिक्षण तथा अध्यापन कालखण्डो में विदयार्थियों को उपस्थिति का निर्णय लिया गया। जिसके तहत कक्षाओं का संचालन प्रतिदिन 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ किया जाएगा। अर्थात विद्यार्थी अलटरनेट डे कक्षा में उपस्थित होंगे। समस्त संकायों/कक्षाओं के लिए पूर्व से संचालित ऑनलाइन कक्षाएं भी यथावत संचालित रहेंगी। कोविड-19 के सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाएगा।

राज्य के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) प्रारंभ होंगे। मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक चरणबद्ध रूप से खोले जाएंगे। कॉलेजों में विद्यार्थियों की उपस्थिति की अनिवार्यता नहीं है।

कक्षा 10वीं और 12वीं के कक्षाएं 2 अगस्त 2021 से शुरू होंगी। कक्षाओं का संचालन विदयार्थियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ किया जाएगा। इसके लिए पालकों की सहमति आवश्यक होगी। यदि कोविड के एक भी प्रकरण नहीं है, ऐसी स्थिति में ग्राम पचायतें पालकों के परामर्श से स्कूलों के संचालन का निर्णय ले सकेंगी। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में स्कूलों के संचालन के संबंध में स्थानीय पार्षद एवं पालकों की सहमति से निर्णय लिया जाएगा।