गरियाबंद- यहां एंबुलेंस भी बीमार हो गया है |दरअसल आज दोपहर करीबन 12 बजे देवभोग अस्पताल का 108 एंबुलेंस श्वांस बीमार से पीड़ित मरीज को लेने सरगीगुड़ा बंदपारा गया था| एंबुलेंस गांव से निकलने वाली थी, इसी दरम्यान उसका क्लज प्लेट फेल हो गया |
डेढ़ घंटे इंतजार के बाद झरगाव से दूसरा एंबुलेंस बुलाया गया, जो मरीज को अस्पताल पंहुचाया| मरीज को पहुंचाने के बाद एंबुलेंस खराब पड़ी एम्बुलेंस को टोचन कर अस्पताल प्रांगण छोड़ा |बताया जा रहा कि वाहन 1 लाख 35 हजार किमी चल चुका था, लेकिन उसका मेंटेनेंस वर्क समय पर नहीं किया गया था |
1 लाख किमी रनिंग के बाद जरूरी पार्ट्स बदल दिया जाता है, लेकिन इस वाहन का बदला नहीं गया था |इस मामले में 108 इमरजेंसी सेवा देख रहे कम्पनी जय अम्बे के जिला मैनेजर ने कहा कि समय-समय पर सभी वाहनों का मेंटेनेंस किया जाता है| आज खराब हुए वाहन को भी जल्द बना लिया जाएगा