राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रायपुर: राज्यपाल और CM बघेल ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत...

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

रायपुर- राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंच गई हैं |राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी इतिश्री भी पहुंची हैं |रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचते ही राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मेयर एजाज ढेबर ने राष्‍ट्रपति मुर्मू का स्वागत किया |इसके साथ ही एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया |

यह पहला मौका है कि जब राष्ट्रपति अपनी बेटी के साथ किसी यूनिवर्सिटी और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगी |

दूसरे दिन यानि 01 सितम्‍बर, 2023 को बिलासपुर के गुरू घासीदास विश्‍वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी| बिलासपुर से लौटने के बाद वे राजभवन, रायपुर में जनजातीय समूहों के साथ चर्चा करेंगी |